भारत सरकार के कुछ मंत्री दे रहे, नफरती बयान: सांसद डॉक्टर, जावेद आजाद| Jagmnews |

भारत सरकार के कुछ मंत्री दे रहे, नफरती बयान: सांसद डॉक्टर, जावेद आजाद| Jagmnews |

किशनगंज सांसद डा. जावेद आज़ाद ने रविवार को लाइन मस्जिद स्तिथ अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया। प्रेस कांफ्रेंस में सांसद डा. जावेद आजाद ने कहा कि हाल ही में भारत सरकार के कुछ मंत्री कई जगह में नफरती बयान दे रहे हैं।ये दुखद है। सांसद डा. आजाद ने कहा कि ऐसी सरकार के खिलाफ जनता काम करेगी। हमारी जमीन पर कभी कोई भेदभाव नहीं रहा है। चाहे जलसे हो पूजा पंडाल हो सब लोग मिल जुलकर मनाते है। ये हमारी सभ्यता रही है। ये सिर्फ सीमांचल में नहीं पूरे हिन्दुस्तान में रही है। सांसद डा. जावेद आजाद ने कहा कि नफरत फैलाने वाले पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से सबों को अपेक्षा है। हिन्दुस्तान सबका है। राहुल गांधी भी चाहते हैं जाती की गिनती होनी चाहिए। जातीय जनगणना लागू होना चाहिए।उन्होंने कहा कि आज आम आदमी परेशान है। सांसद डा. आजाद ने कहा कि हमारा मानना है की हक हिन्दुस्तान के संसाधनों में हो। दीपावली और छठ भी हमलोग मिल जुलकर मनाएंगे।

https://youtu.be/kmFpDzo-Wx8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *