Kishanganj, राज्य स्तरीय अंडर-15 शतरंज, में जिले के दो खिलाड़ी हुए शामिल | Jagmnews |

Kishanganj, राज्य स्तरीय अंडर-15 शतरंज, में जिले के दो खिलाड़ी हुए शामिल | Jagmnews |

भोजपुर में बिहार राज्य अंडर-15 (सब जूनियर) ओपन शतरंज प्रतियोगिता प्रारंभ है, जिसका समापन आज गुरुवार को है। इसमें अपने जिले के खिलाड़ी आयुष कुमार एवं आयुष आनंद शामिल हैं।
उक्त आशय की जानकारी जिला शतरंज संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव तथा खिलाड़ियों के कोच एवं चेस क्रॉप्स के प्रमुख कमल कर्मकार ने दी।
इस प्रतियोगिता में पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, खगड़िया, बेगूसराय, भोजपुर, कटिहार, भागलपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल 131 खिलाड़ीगण आपस में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।
अपने खिलाड़ियों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए उन्होंने कहा कि आयुष कुमार डुमरिया निवासी शिव कुमार सिंह एवं आयुष आनंद मुकेश कुमार सहनी के पुत्र हैं। आयुष कुमार अपने जिले के एक होनहार खिलाड़ी हैं तथा अब तक वे कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं।

https://youtu.be/DN_heYKhBho

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *