तालाब में डूबने से एक किशोर की हुई मौत | Jagmnews |

तालाब में डूबने से एक किशोर की हुई मौत | Jagmnews |

जहां घटना से इलाके में पसरा मातम,वही परिजनो का रो रो कर बुरा हाल ।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना पौआखाली थाना क्षेत्र के पांचगाछी अंतर्गत दक्षिण टोला गांव का है।
जहां तीन किशोर एक साथ तलाब में नहाने गए।
गहरे पानी में जाने के वजह से तीनो डूबने लगे मगर 2 किशोर ने किसी तरह से अपनी जान बचा ली। मगर तीसरे किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई है।
उसके साथ गए अन्य किशोरों ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी।
जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के मदद से किशोर के शव को तालाब से बाहर निकाला गया वही मृतक किशोर की पहचान बिमल कुमार सिन्हा के 14 वर्षीय बेटे अमित कुमार सिन्हा के रूप में हुई है।
जो अपने माता-पिता के चौथे और सबसे छोटे संतान थे। मृतक के पिता बिमल कुमार सिन्हा एक चाय का दुकान चलाते है।
मृतक किशोर पढ़ाई में काफी अच्छा था जो अभी कक्षा 9 का छात्र था। किशोर की अचानक इस तरह मृत्यु हो जाने से इसके शिक्षक भी बिलाप व्यक्त कर रहे है। वही परिजनो ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार करते हुए उसके शव का देह संस्कार कर दिया है।

https://www.facebook.com/share/v/o9s6jKKaLy6Rqeip/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *